फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में पुलिस ने बरसाईं लाठियां, छात्रों का प्रदर्शन हुआ उग्र

Tue, 09 Jan 2018 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉस्टल्स में फर्जी एडमिशन और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन के लिए उतरे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन



राजस्थान यूनिवर्सिटी में हुए इस प्रदर्शन में करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। इससे प्रदर्शन शांत होने के बजाए और उग्र हो गया। विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। वहीं, मामला बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।

दरअसल, आरयू के हॉस्टल्स में फर्जी एडमिशन और अनियमितताओं के चलते एबीवीपी के ईकाई अध्यक्ष होशियार मीणा ने आज दोपहर 12 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी में कुलपति सचिवालय का घेराव करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को आई चोटें, प्रदर्शन और हुआ तेज

राजस्थान विवि में प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
आज काफी संख्या में छात्र कार्यकर्ता रैली के रुप में कुलपति सचिवालय पहुंचे। जहां नारेबाजी कर अचानक आरयू के गेट पर आ गए। फिर जेएलएन मार्ग पर पहुंचकर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। वहीं नारेबाजी शुरु कर दी।

तब गांधी नगर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर नारेबाजी कर रहे छात्रों को हटाने की कोशिश की। लेकिन छात्र नहीं माने, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां बरसाईं। करीब एक दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया।

इस लाठीचार्ज में कुछ छात्रों को चोटें आई। इस पुलिस कार्रवाई से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिया और प्रदर्शन शुरु कर दिया। खबर लिखे जाने तक यह प्रदर्शन जारी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें