पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधियों को पकड़ने के लिए अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान में फरार चल रहे 93 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स को पकड़ने के लिए आम लोगों को जोड़ना शुरू किया है। लोगों को सूचना देने की एवज में ईनाम देने की घोषणा की है।
कोटा पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत आमजन और पुलिस की मदद से मोस्ट वांटेड अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा सकेगा। इसके लिए बकायदा शहर एसपी ने फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूचना देने वालों को एक हजार रूपए के इनाम से भी नवाजने की घोषणा की है।
एसपी अशुमान भौमियां ने शहर के 93 मोस्टवांटेड अपराधियो की सूची जारी की है, जिसमें सभी थानों से दस-दस फरार अपराधियों के नाम हैं। शहर के सभी थानाधिकारियों ने इस अभियान से आमजन को जोड़कर अपराधियों को धरदबोचने की तैयारी की है। अपराधियों के पकड़े जाने की सूचना देने वाली आम जनता के नाम को गुप्त रखकर एक हजार का ईनाम दिया जाएगा, वहीं पुलिसकर्मियों को भी इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई पर ईनाम से नवाजा जाएगा।