फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के जागरण में गया था, फंदे पर लटकता मिला

Thu, 28 Sep 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
एक युवक रात में माता के जागरण में शामिल होने निकला था। उसके बाद से ही गायब था। परिजनों ने सब जगह तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली एक कारखाने में उसने फांसी लगी ली।
विज्ञापन


मामला अलवर के भिवाड़ी का है। यहां कल रात एक बंद कंपनी में युवक का फांसी से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक गत रात को घर से माता का जागरण देखने गया था  उसके बाद से घर नहीं लौटा था। सूचना पर मौके पर पहुंची फेज 3 थाना पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिग 20 वर्षीय जोधाराम बंजारा भिवाड़ी में मजदूरी करता था। वह बीती रात जागरण देखने घर से निकला। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। बहरहाल फेज 3 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें