मां-बाप खरीददारी करने बाजार गए थे। पीछे से उनकी सात साल की मासूम बेटी को अकेला देख बदमाश उठा ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह घटना राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की है। यहां फूलबाग थाने में एक सात साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने बिहार निवासी मिथिलेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले हैवान को आखिरकार फूलबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी करवाया जिसमें रेप की पुष्टी सही पाई गई। फिलहाल पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ शुरू कर दी है।