फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में युवक के साथ हुआ ये घिनौना 'कांड', जिसकी सोच भी नहीं सकते

Mon, 23 Oct 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
शराब के नशे में एक युवक होटल पहुंचा और खाना खा लिया। बिना पैसा दिए जाने लगा तो होटल संचालकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जो कांड किया उसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। 
विज्ञापन


मामला अजमेर के विजय नगर थाना इलाके का है। पुलिस ने एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस युवक की जिस तरह हत्या हुई, उसके बारे में शायद कोई सोच भी नहीं सकता।  

ब्यावर वृताधिकारी छुगसिंह सोढ़ा ने बताया कि दिवाली की रात सथाना गांव में दुर्गेश सिंह राठौड़ की निर्ममता पूर्वक पिटाई करके हत्या कर दी गई थी। मामले में आज सथाना निवासी कानाराम गुर्जर व गणेश गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूला कि वह  देवनारायण होटल चलाते हैं, जहां पर दुर्गेश शराब के नशे में धुत्त होकर आया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौत देने का यह तरीका जानकर रह जाएंगे दंग

हत्या - फोटो : File Photo
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश ने खाना खाने के बाद पैसे नहीं दिए। इसको लेकर विवाद हो गया और फिर कानाराम, गणेश तथा राजू ने उसकी लकड़ी—सरिए से जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने लकड़ी उसकी गुदा में भी डाल दी। इससे दुर्गेश की मौत हो गई। तीसरा आरोपी राजू गुर्जर फरार है। 

दुर्गेश सिंह राठौड़ की हत्या के बाद ग्रामीणों ने गांव में आगजनी और हाईवे जाम करके रोष जताया था।  साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मृतक के परिवार को मुआवजा भी सरकार की ओर से दिलवाने का आश्वासन प्रशासन ने दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें