शेयर कारोबार से जुड़े आॅफिस में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बहुमंजिला बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से आज दोपहर को छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
यह घटना जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके में हुई। जहां मानसरोवर निवासी 45 वर्षीय अशोक बंसल ने सी स्कीम में अहिंसा सर्किल के पास स्थित ग्रीन हाउस बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर एक खिड़की से छलांग लगा दी।
उंचाई से गिरने के कारण उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देखकर बिल्डिंग में हडकम्प मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया।
.....और बिल्डिंग की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक अशोक बंसल इस बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शेयर कारोबार से जुड़े ऑफिस में पिछले छह महीने से जॉब कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ यहां आया था।
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह सातवीं मंजिल पर पहुंचा और बिल्डिंग की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अशोक बंसल को कंपकंपी आया करती थी। साथ ही, वह आर्थिक तंगी से डिप्रेशन में भी था। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की खबर मिलते ही अशोक के परिजन मौके पर पहुंचे।