फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज छात्रा के नाम से WhatsApp पर शेयर किया अश्लील वीडियो, धरा गया आरोपी

Fri, 22 Sep 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अश्लील वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
कॉलेज की एक छात्रा के नाम से वाट्सऐप पर अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान में टोंक जिले के कोतवाली थाना इलाके का। एसपी टोंक प्रीती जैन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संजय बैरवा टोंक शहर के अन्नपूर्णा इलाके का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

दरअसल, टोंक के कोतवाली थाना इलाके में कॉलेज की एक छात्रा के नाम से अश्लील वीडियो वाट्सऐप पर वायरल हो गया। यह वीडियो फर्जी था और इसे छात्रा का बता कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसपी जैन ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी की तलाश शुरु की। जिसमें संजय बैरवा का नाम वीडियो वायरल करने में सामने आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें