फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में पुलिसवालों से मारपीट, वर्दी तक फाड़ डाली

Mon, 22 May 2017 10:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
जयपुर में क्राइम का ग्राफ लगाताार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन अब क्राइम का शिकार आम लोगों के साथ पुलिसवाले भी होने लगे है। मामला बीती देर रात्रि का है। जब शहर के सांगानेर थाना क्षेत्र के मालपुरा गेट पर पुलिसवाले रात्रि गश्त पर थे। यहां तैनात हैड कांस्टेबल भवानी व कांस्टेबल ललित  ने जब एक कार को रुकवाकर उसकी जांच करना उन पर भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार कार सवार लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ ना केवल मारपीट की अपितु उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी लोग जयपुर नंबर की कार में सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जगह—जगह  नाकांबदी भी करवाई। वहीं पुलिस के आला अधिकारी अब इस मामले में आगे की जांच की बात कह रहें है। पुलिसवालों के साथ जयपुर शहर में ही हुई मारपीट ने सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें