फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ने नहीं करने दिया अंतिम संस्कार, गेट पर भी लिखी है चेतावनी

Sat, 21 Oct 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गाय को पकड़ने की मशक्कत करते निगम कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुक्तिधाम ने एक गाय ने ऐसा धमाल मचाया कि लोग वहां दाह संस्कार नहीं कर पाए। इस गाय के डर से उन्हें शव को अन्य श्मशान में ले जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। 
विज्ञापन


यह मामला कोटा का है। कोटा के संजय नगर इलाके के मुक्तिधाम पर आज उत्पात मचा रही एक गाय को पकड़ने में नगर निगम की रेस्क्यू टीम के भी पसीने छूट गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद इसे पकड़ा और फिर निगम की गोशाला को सौंप दिया गया। 

इस गाय की वजह से यहां आसपास के निवासी काफी परेशान थें। यह आने-जाने वाले लोगों को सींग मारकर घायल कर रही थी। लोगों ने इसे पिछले दिनों किसी तरह से यहां मुक्तिधाम में बंद कर दिया। इसके बाद इन्होंने गेट पर इस गाय के अंदर होने और सावधान रहने की सूचना लिखवा दी। इस वजह से यहां दाह संस्कार करने से लोग डर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें