गैंगस्टर आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने कल अपने बेटे के शव का पुन: पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी। याचिका पर रतनगढ़ कोर्ट आज फैसला सुनाएगा।
इसी को देखते हुए कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रतनगढ़ के अतिरिक्त नागौर के डीडवाना व लाडनू में भी प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। जहां रतनगढ में धारा 144 चार जुलाई तक प्रभावी रहेगी।
वहीं डीडवाना व लाडनू में 14 जुलाई तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। वहीं इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी इन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हुए है। कई सामाजिक संगठन व आनंदपाल के परिजन ने एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर अड़े हुए है।
जिसके परिणामस्वरुप पांच दिन भी आनंदपाल का शव रतनगढ़ मोर्चरी में रखा है। परिजनों का कहना है कि जब तक सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होती वे आनंदपाल का शव नहीं लेंगे।