फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Mon, 20 Mar 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हत्या के आरोपियों को न्यायालय में पेशी पर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में भाई को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे भाई व उसके साथी को न्यायालय ने दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला अजमेर के तिहारी गांव का है।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला न्यायालय के लोक अभियोजक शशिप्रकाश इन्दौरिया ने बताया कि गत सितंबर माह में तिहारी गांव निवासी सुखपाल ने अपने साथी शैतान के साथ मिलकर अपने भाई राजेन्द्र की बोलेरो कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। दो दिन बाद उसकी लाश जंवार के खेत से बरामद हुई थी। इन्दौरिया ने बताया कि राजेन्द्र के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे जिसको लेकर परिवार में झगड़ा चलता रहता था। इसी परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुखपाल को गिरफ्तार भी किया था। 

मामले में अभियोजन  पक्ष की ओर से 24 गवाह और 66 दस्तावेज न्यायालय के सामने पेश किए गए। इसके मद्देनजर न्यायाधीश सीमा अग्रवाल ने आरोपी सुखपाल और शैतान को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद और जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन


 इन्दौरिया ने यह भी कहा कि मृतक के सभी रिश्तेदार भी इसमें होस्टाईल हो गए थे। लेकिन इसके बावजूद न्यायालय ने परिस्थितियों को देखते हुए मामले में जल्द से जल्द अपना फैसला सुनाते हुए आरोपियों को सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें