फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगला विश्वयुद्ध पानी पर, सरकार क्यों नहीं उठा रही कदम - हाईकोर्ट

Sat, 25 Mar 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
प्रदेश में जल संरक्षण के मामले को लेकर शनिवार को हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसा माना जाता है कि अगला विश्वयुद्ध भी पानी पर होगा। कोर्ट ने यह तक कह दिया कि जब केन्द्र की सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता दिखा चुकी है तो राज्य सरकार क्यों नहीं कदम उठा रही?
विज्ञापन


प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़े मामले में जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश केएस झवेरी की खंडपीठ मे शनिवार को सुनवाई हुई। महेश पारीक की ओर से लगाई गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि जल संरक्षण का मुद्दा भावी पीढ़ियों के हितों से जुड़ा है। 

अदालत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार को जल संरक्षण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। खंडपीठ में केन्द्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलीसिटर जनरल आर.डी.रस्तोगी ने कहा कि राज्य सरकार ने 2010 में जलनीति बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्बंध में 2013 और 2015 में कानून भी बन चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार कानूनों को लागू नहीं कर रही। अब मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें