फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन को सात नहीं अब लेने होंगे आठ वचन, जानिए क्यों...

Wed, 11 Oct 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
हिंदु रीति के अनुसार शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए दूल्हा-दुल्हन को सात वचन लेने होते हैं। लेकिन राजस्थान के सीकर में अब एक अनूठी पहल प्रारंभ होने जा रही है। यहां शादी कराने वाले पण्डित दूल्हा-दुल्हन को सात की बजाए आठ वचन दिलाएंगे। आठवां वचन होगा कि पति-पत्नी कन्या भ्रूण हत्या नहीं करेंगे।
विज्ञापन



यह पहल सीकर के जिला कलक्टर के कारण प्रारंभ होने जा रही है। सीकर जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में शादी कराने वाले पण्डित व पुरोहितों के साथ एक मीटिंग की है। जिसमें उनसे कहा गया है कि वे दुल्हा दुल्हन को एक और वचन दिलाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

जागरुकता के लिए हो रहे प्रयास

फाइल फोटो।
ठकराल के अनुसार यह पहल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और बल देगी। गौरतलब है राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र में आने वाले सीकर व झुंझुंनू जिलों में गिरता लिंगानुपात सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है।

कन्या भ्रूण हत्या के लगातार सामने आ रहे मामलों को रोकने के लिए कानून के साथ सरकार जागरुकता अभियान भर चला रही है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिला कलक्टर ने बताया कि इस बैठक में 25 से ज्यादा पण्डित व पुरोहित सम्मलित हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें