नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी
प्रश्नकाल के बाद राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सत्ता पक्ष ने विपक्ष को घेर लिया।
संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने प्रश्नकाल समाप्त होते ही यह मामला उठाया। उन्होंने अध्यक्ष कैलाश मेघवाल से इस मामले में नेता प्रतिपक्ष की ओर से सदन में इस वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की। इसके साथ दोनों ओर से जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। इससे सदन में हंगामा हुआ। इसके बाद करीब ढाई बजे सदन की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।