फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट बोले, राजस्थान के किसानों ने कौनसा पाप किया है

Fri, 16 Jun 2017 08:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सभा में शामिल सचिन पायलट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के इटावा में कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इटावा मंडी परिसर में आयोजित कांग्रेस के इस सम्मेलन में हजारों की तादाद में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ करने की मांग उठाते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के किसान का कर्ज माफ हो सकता है तो राजस्थान के किसान ने कौनसा पाप किया है। सभा के दौरान हाड़ौती के दिग्गज कांग्रेस नेता शांति धारीवाल ने दो साल पहले अतिवृष्टि से खराबे के चलते इलाके के 50 किसानों की आत्महत्या का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक भी किसान की आत्महत्या को मानने से इनकार कर दिया था और किसी भी मृतक किसान के परिजन को आज तक एक पैसे का भी मुआवजा नहीं दिया है।

सम्मेलन में कांग्रेस ने मांग रखी कि लहसुन के दाम गिरने की खबर से कथित रूप से लगे सदमे से जान गंवाने वाले रोण गांव के लहसुन किसान सत्यनारायण के परिजनों को सरकार एक करोड़ का मुआवजा दे। कांग्रेस की इस सभा को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा, पूर्व मंत्री भरतसिंह, रामकिशन वर्मा, अशोक बैरवा और पूर्व सांसद इज्यराजसिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


उधर, उदयपुर में किसान संघ द्वारा आयोजित महापड़ाव के तहत किसान टाउन हॉल से रैली निकालते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे। रैली में बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं उदयपुर की दो तहसील सराड़ा व सलुम्बर के किसानों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें