फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर बिफरे कांग्रेसी, लटकाया भंसाली का पुतला और दे दी 'फांसी'

Sat, 18 Nov 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कांग्रेसी विरोध करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस भी पद्मावती विवाद में कूद पड़ी है। पद्मावती फिल्म के विरोध में कांग्रेस की ओर से आज कोटा में प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन


कोटा में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नयापुरा सर्किल पर फिल्म निर्माता संजय भंसाली के पुतले को प्रतिकात्मक रूप से फांसी पर लटकाया। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका का आरोप है कि फिल्म का लगातार विरोध होने के बावजूद भाजपा सरकार को कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई और अब गुजरात चुनाव के कारण फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता राजीव आचार्य का यह भी आरोप है कि फिल्म फंडिंग कहां से हुई, इसकी भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि राजपूत नेताओं को डाॅन दाउद के गुर्गों द्वारा धमकी दी गई है। उधर, इस प्रदर्शन में शामिल हुए करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि फिल्म की तारीख बदने से कुछ नहीं होगा, फिल्म को किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें