नर्सों की भर्ती और पोस्टिंग मामले को लेकर एक विधायक ने सीएमएचओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा दिए जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोंक हो गई।
सीकर जिले के प्रभारी सचिव डॉक्टर मनजीत सिंह की अधिकारियों के साथ बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विधायक और कांग्रेस सचेतक गोविंद डोटासरा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णु मीणा के बीच में तीखी नोंकझोक हुई।
विधायक गोविंद डोटासरा ने नर्सिंग भर्ती व पोस्टिंग में सीएमएचओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए। उस समय डोटासरा ने कहा कि कई बार भर्ती मामले में हुई गड़बड़ी की जांच को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
डोटासरा ने उत्तेजित होकर तमाम अधिकारियों से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर डॉक्टर विष्णु मीणा ने आरोपों को नकारा और कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है और किसी तरीके की गड़बड़ी नहीं की गई ।