फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन सैनी के घर पहुंची करणी सेना, CBI से जांच की मांग के साथ दी ये चेतावनी

Mon, 27 Nov 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चेतन सैनी की तस्वीर को नमन करते करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पद्मावती विवाद के बीच जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट की प्राचीर पर संदिग्ध अवस्था में लटके मिले चेतन सैनी के घर करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। 
विज्ञापन


करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने चेतन सैनी की मौत को संदेहास्पद बताया और कहा कि सरकारी संपत्ति पर कोई कैसे सुसाइड कर सकता है। करणी सेना ने राज्य सरकार से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। साथ ही मृतक चेतन सैनी के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजे की भी मांग उठाई।

मकराना कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती तो करणी सेना आंदोलन करेगी।
 
विज्ञापन

पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

चेतन सैनी के घर बैठक में शामिल करणी सेना - फोटो : Amar Ujala
मकराना ने इस मामले को पुलिस द्वारा आत्महत्या करार दिए जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस को मौके पर मिले सभी तथ्यों की ठीक तरह से जांच करते हुए चेतन और उसके परिजनों के साथ न्याय करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ये मामला सुसाइड का हो ही नहीं सकता क्योंकि सरकारी संपत्ति पर जाकर कोई इतनी देर तक ऐसी संदिग्ध गतिविधियां नहीं कर सकता। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें