फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर वैल में कांग्रेसी, हंगामे के बीच जारी है सदन की कार्यवाही

Thu, 26 Oct 2017 11:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कृषि मंत्री
विज्ञापन
लोकसेवकों को बचाने वाले विवादित बिल से घिरी राजस्थान सरकार की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन



राजस्थान विधानसभा में बीते तीन दिन से धरना दे रहे विपक्ष कांग्रेस विधायकों ने आज भी सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही नारेबाजी प्रारंभ कर दी। वैल में आए कांग्रेसी विधायक किसानों की पूर्ण कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विधायकों का कहना है कि सरकार अन्नदाता के पूर्ण कर्ज माफी की बात को स्वीकार करें। जबकि राजस्थान के कृषि मंत्री का प्रभुलाल सैनी का कहना है कि किसान कर्ज माफी को लेकर हाईपावर कमेटी का गठन किया जा चुका है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद इस विषय पर आगे कोई बात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है कांग्रेस

फाइल फोटो - फोटो : getty images
गौरतलब है मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी किसान कर्ज माफी को लेकर आंदोलन कर चुके है। वहीं राजस्थान सरकार इस विधानसभा सत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार की ओर से इस सत्र में लाए गए कई बिल पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोकसेवकों को बचाने वाले बिल के अतिरिक्त गुर्जर आरक्षण बिल पर भी सरकार ​घिर सकती है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राजस्थान सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और भ्रष्ट लोकसेवकों के लिए कवच तैयार करने वाला बिल लेकर आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें