फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवतियों से अश्लील हरकत, पुलिस पर लगे आरोप

Sat, 10 Jun 2017 08:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र में युवतियों के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित युवती ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत दी है। 
विज्ञापन


पुष्कर थाना क्षेत्र के निवासी युवती ने एसपी राजेंद्र चौधरी को बताया कि गांव के मुकेश अजमेरा और रणजीत ने उनके घर में घुसकर उससे व उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें की। इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और घर में भी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपित वहां से भाग गए। 

परिजनों ने इस मामले में पुलिस थाने में जाकर शिकायत की तो आरोपितों को यह बात नागवार लगी। उन्होंने कार चढ़ाकर उसे व उसके भाई को मारने का भी प्रयास किया। युवती का कहना है कि सारी जानकारी पुष्कर थाना पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी राजेन्द्र सिंह चौधरी ने मामले में जांच करवाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें