फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने कहा, डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण की प्रभावी मॉनिटरिंग हो

Fri, 19 May 2017 08:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते निगम आयुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम में शुक्रवार को मुख्यालय में डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण को लेकर बैठक की गई। बैठक में निगम आयुक्त ने कचरा संग्रहण की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निगम आयुक्त रवि जैन ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में शहर के कई वार्डों में जारी डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों और बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आयुक्त जैन ने मानसरोवर जोन और सिविल लाइंस जोन के वार्ड 40, 41, 42, 43, 20, 21, 30 और 58 में डोर—टू—डोर कचरा संग्रहण के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने बीवीजी कंपनी को प्रति वार्ड ज्यादा से ज्यादा हॉपर लगाने को कहा। साथ ही, निगम अधिकारियों को कचरा संग्रहण के कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सुबह 7 बजे से कचरा संग्रहण शुरू करने की कहते हुए हर घर से समय पर कचरा संग्रहण करने के निर्देश दिए। कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए भी कंट्रोल रूम की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा।  

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (मुख्यालय) डॉ. हरसहाय मीणा, उपायुक्त स्वास्थ्य (द्वितीय) करणी सिंह, उपायुक्त मानसरोवर जोन सुरेश कुमार नवल, अधीक्षण अभियंता (प्रोजेक्ट) नरेंद्र अजमेरा, अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता (गैराज) अतुल शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें