फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति चक्र से सम्मानित हुआ राजस्थान का 'चीता',माता पिता को भी मिला सम्मान

Tue, 15 Aug 2017 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कमांडेंट चेतन चीता
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में साहस का परिचय देने वाले सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता को जहां केन्द्र सरकार कीर्ति चक्र देकर सम्मानित कर रही है तो वहीं कोटा में चेतन चीता के माता-पिता को सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोटा के उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में चेतन चीता के पिता रामगोपाल चीता और मां सुमित्रा चीता को प्रशस्ति पत्र देकर नावाजा गया।
विज्ञापन


बेटे चेतन चीता के साहस पर उन्हें मिले सम्मान को लेकर दोनों की आंखे भर आई। कमांडेंट चेतन चीता इस वक्त दिल्ली में है और उनका इलाज चल रहा है। पिता रामगोपाल और मां सुमित्रा ने कहा कि आज उन्हें बेटे की हिम्मत और साहस पर गर्व है। चेतन का इलाज फिलहाल दिल्ली में हो रहा है जरूरत पड़ी तो केन्द्र सरकार उन्हें इलाज के लिए अमेरिका भेजेगी।

गौरतलब है कि इसी साल फरवरी के महीने में जम्मू कश्मीर में लश्कर के आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कमाडेंट चेतन चीता घायल हो गए थे, चेतन ने घायल होने के बावजूद आतंकियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें