फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्टर के निर्देश: बारिश से पहले पूरी हो तैयारी

Thu, 25 May 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जयपुर जिला कलेक्टर ने आने वाले मानसून को देखते हुए प्रशासन को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने आगामी मानसून से पूर्व नालों की सफाई करने के संबंध में नगर निगम अधिकारियों की बैठक लेकर पुख्ता सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम के सभी जोन उपायुक्तों को वर्षा पूर्व शहर के नालों की पुख्ता सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नालों की सफाई के दौरान निकाले गए मलबे को तत्काल अन्यत्र डलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए।

जिला कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी संसाधनों के साथ टीम का भी गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शहर के जल भराव वाले स्थानों का चिन्हिकरण कर आवश्यतानुसार वर्षा जल की निकासी की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें