फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉय बैंक और क्लॉथ बैंक से बढ़ेगी राजस्थान की हैप्पीनेस

Mon, 29 May 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
प्रदेश में अब हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने के लिए अनोखे प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खुद इन प्रयोगों की हिमायत की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि खुशहाली का स्तर बढ़ाने के लिए जिलों में शुरू किए गए लाइब्रेरी, टॉय बैंक और क्लॉथ बैंक आदि को समृद्ध बनाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राजे सोमवार को सीएमओ में जिला प्रभारी मंत्रियों तथा प्रभारी सचिवों के साथ कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद थी। बैठक में उन्होंने प्रदेश का हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने के लिए जिलों की रैंकिंग करने और अग्रणी जिलों को सम्मानित करने का सुझाव भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में चल रही इस तरह की योजनाओं को और बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने और इन अनोखे बैंकों को ज्यादा समृद्ध करने की बात कही। इसका सीधा असर लोगों की खुशियों पर पड़ता है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत 155 देशों में 122 वें पायदान पर है। भारत के पड़ोसी देश आगे हैं। इनमें पाकिस्तान 80, चीन 79, नेपाल 99, इराक 117 और बांग्लादेश 110 वें नम्बर पर है। राजस्थान में लोगों को खुश रखकर हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन


 बजट घोषणाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव जल्द से जल्द वित्त विभाग को भेजे जाएं ताकि इनका क्रियान्वयन समय पर सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि कई बार वित्तीय स्वीकृति में देरी से योजनाओं का क्रियान्वयन वर्ष की अंतिम तिमाही तक भी शुरू नहीं हो पाता, जिससे आमजन को विकास का लाभ समय पर नहीं मिलता है।

प्रभारी मंत्रियों से कहा कि वे अपने जिलों में ब्लॉक स्तर तक पहुंचें और अधिकारियों के मेंटर बनें। उन्होंने कहा कि मंत्री, अधिकारियों से राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर चर्चा करते रहें और इन योजनाओं की पूर्ण क्रियान्विति की दिशा में काम को आगे बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय आपके द्वार, पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण पट्टा वितरण अभियान तथा मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण शिविर सहित अन्य शिविरों में जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर लाभार्थियों की मदद करें। उपखण्ड और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत मेहनती अधिकारियों की कार्यक्षमता का विश्लेषण कर उनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों और अधिकारियों को उनके क्षेत्र में चल रही सभी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और अपनी टिप्पणियां सीएमआईएस पोर्टल पर साझा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें