फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी व पेंशन की देने की तैयारी

Tue, 16 May 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रताप पुरस्कार समारोह के दौरान सीएम राजे के साथ सेल्फी लेते अवॉर्डी खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। इससे खेल कि दिशा में राजस्थान की स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप एवं वशिष्ठ पुरस्कार समारोह के दौरान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में आउट-ऑफ-टर्न नौकरी देने पर सरकार विचार कर रही है और केबिनेट बैठक में इस सम्बंध में प्रस्ताव लाया जा सकता है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में महाराणा प्रताप और गुरू वशिष्ठ पुरस्कार समारोह को सम्बोधित करते हुए सीएम राजे ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार पूरा प्रोत्साहन देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के विशिष्ट श्रेणी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए पेंशन योजना प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनजाति समुदाय की लोक संस्कृति एवं कला के संरक्षण के लिए भी पंचायत, पंचायत समिति तथा जिला स्तर पर राज्यस्तरीय खेल एवं युवा सांस्कृतिक महोत्सवों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेडियमों की सुधरेगी हालत 

सीएम राजे ने अपने संबोधन में राज्य के अन्य स्टेडियमों की बदतर हो रही हालत में सुधार लाने की बात कही। एसएमएस स्टेडियम में विभिन्न स्पोर्ट्स एरिना का जायजा लेते समय सीएम राजे ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि स्टेडियम में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का सरकार प्रयास कर रही है वहीं खिलाड़ियों को सुविधाएं दिए जाने से उनका मनोबल भी उंचा होगा।

राजे ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अगले साल एक व्यापक नीति लाएगी जिससे निजी क्षेत्र में स्पोर्टस एकेडमी स्थापित की जा सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस स्टेडियम के हॉकी मैदान में मेडिटेशन सेंटर, एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। वहीं चौगान स्टेडियम में भी बास्केटबॉल कोर्ट और इंडोर हॉल का निर्माण करवाया जाएगा।

इन्हें मिला पुरस्कार 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 41 खिलाड़ियों को महाराणा प्रताप अवार्ड, 13 प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ सम्मान और 41 नवोदित खिलाड़ियों को राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित किया। राजे ने क्रिकेटर पंकज सिंह, पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र झांझड़िया, अर्जुन पुरस्कार विजेता रजत चौहान तथा पैराएथलीट संदीप सिंह मान को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें