फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: सियासी संकट के बाद आज एक साथ दिखेंगे सीएम गहलोत और पायलट, इस अहम बैठक में नहीं आएंगे माकन

Wed, 23 Nov 2022 11:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले कांग्रेस तैयारियों में लगी है। इसी को लेकर बुधवार को समन्वय समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक से ज्यादा चर्चे गहलोत और पायलट के लंबे समय बाद साथ दिखने को लेकर हो रहे हैं।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 सितंबर को कांग्रेस दल की बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट देखने को मिला था। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नहीं दिखे थे। सीएम गहलोत और पायलट बुधवार को एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे। 

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत जोड़ो यात्रा की 33 नेताओं की समन्वय समिति की बुधवार को कांग्रेस वॉर रूम में पहली बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होंगे। 


 

अजय माकन बैठक में नहीं आएंगे 

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की समन्वय समिति में प्रदेश प्रभारी अजय माकन सदस्य हैं। राजस्थान कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के बाद माकन अपना इस्तीफा दे चुके हैं। इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। अजय माकन ने आठ नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्ठी भेजकर राजस्थान प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, माकन का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

गहलोत समर्थकों ने कर दिया था बैठक का बहिष्कार

राजस्थान में खबर उड़ी कि सचिन पायलट को सत्ता सौंपी जा सकती है। इसी बीच 25 सितंबर को गहलोत समर्थक मंत्रियों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। मंत्री शांति धारीवाल के घर पर विधायकों की बैठक रखी गई। जिसके बाद मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी समेत अन्य विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान के दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। इसके बाद से ही गहलोत और पायलट कैंप के विधायकों में बयानबाजी जारी है। 


अब पायलट समर्थकों ने लगाई नेतृत्व बदलने की जोर

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के आने से पहले पायलट समर्थकों ने एक बार फिर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पायलट कैंप के मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहिए, तब ही कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें