फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की जनसभा में छात्रों ने दिखाए काले झंडे,पुलिस ने बरसाई लाठियां

Sun, 17 Dec 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फतेहपुर पहुंची सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आज सीकर में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में विरोध का भी सामना करना पड़ा। यहां फतेहपुर में सरकारी कॉलेज नहीं खोले जाने से नाराज एसएफआई के छात्रों ने सीएम को काले झंडे दिखाए और कार्यक्रम के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने विरोध करने वाले छात्रों पर लाठियां भांजकर खदेड़ा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जनसंवाद कार्यक्रम के लिए फतेहपुर पहुंची। मुख्यमंत्री राजे ने अन्नपूर्णा भंडार योजना व 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वसुंधरा राजे महिलाओं से रूबरू हुईं। मुख्यमंत्री ने अलग अलग समाजों से संवाद स्थापित किया और समस्याएं जानीं। सीएम राजे ने लोगों की परेशानियों के निदान करने के दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा रसोई योजना के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इससे पहले हेलीपैड पर सांसद सुमेधानंद, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवा, आईजी हेमंत प्रियदर्शी, जिला कलक्टर नरेश ठकराल, एसपी विनीत कुमार सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने सीएम राजे का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अचानक हुआ ये, पुलिस दौड़ी

काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से संवाद कायम कर रही थीं, इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर कॉलेज छात्रों ने काले झंडे दिखाकर जमकर नारेबाजी की। फतेहपुर में सरकारी कॉलेज खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने जमकर हुड़दंग मचाया। 

बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा। पुलिस ने घरों में घुसे छात्रों को निकाल निकाल कर पीटा। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने की कोशिश भी की। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें