फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सीएम ने 'जीतो अहिंसा रन' में बढ़ाया धावकों का उत्साह, बोले- अहिंसा और शांति के रास्ते ही हम आगे बढ़ेंगे

Sun, 02 Apr 2023 12:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने रविवार को महावीर जैन दिगंबर विद्यालय से फ्लैग ऑफ कर 'जीतो अहिंसा रन' के धावकों का उत्साहवर्धन किया। जीवन में अहिंसा का प्रण लेने की दी सलाह।
विज्ञापन
जीतो अहिंसा रन को फ्लैग ऑफ करते सीएम - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर राज्य सरकार की 'शांति और अहिंसा' की भावना को साकार करती 'जीतो अहिंसा रन' रविवार को आयोजित हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह 6.30 बजे महावीर जैन दिगंबर विद्यालय से फ्लैग ऑफ कर धावकों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि भगवान श्री महावीर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा, शांति और सत्य के आदर्श आज भी प्रासंगिक है। हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने के साथ उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। हमें मैराथन जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर जीवन में अहिंसा का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही परिवार, समाज, प्रदेश आगे बढ़ता है, जो अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलता है।
 

विज्ञापन

जीतो अहिंसा रन में शामिल हुए सीएम - फोटो : Amar Ujala Digital
अहिंसा एवं शांति विभाग केवल राजस्थान में
मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा एवं शांति के रास्ते से ही भारत आगे बढ़ रहा है। राजस्थान सरकार भी इसी सोच के साथ प्रतिबद्धता से जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। पूरे देश में राजस्थान एकमात्र राज्य है, जहां अहिंसा एवं शांति विभाग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी की जंग भी सत्य और अहिंसा के आधार पर जीती गई। पूरी दुनिया में भारत से ही अहिंसा और शांति का संदेश फैला है।

गहलोत ने कहा कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) और लेडीज विंग की यह पहल युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने अक्टूबर में प्रस्तावित 'जीतो कनेक्ट 2023' के पोस्टर का विमोचन भी किया।इस अवसर पर आदर्श नगर विधायक रफीक खान, जीतो जयपुर चैप्टर के चेयरमैन नितिन जैन, जीतो कनेक्ट के कन्वीनर विमल सिंघवी और महिला मुख्य संरक्षक जयपुर सलोनी जैन सहित अन्य पदाधिकारी, आयोजक और हजारों धावक उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें