फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सीएम गहलोत ने कहा- महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के गांवों के हालात से हमें भी सबक लेना चाहिए

Fri, 09 Apr 2021 12:17 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर

सार

  • गहलोत ने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बात का समर्थन करता हूं कि समय पर इलाज होने से मरीज की जान बच सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान में अभी गांव सुरक्षित हैं लेकिन महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर स्थित गांवों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में वहां की स्थिति से सबक लेने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रधानमंत्री एवं सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कुछ बातें प्रमुखता से आई हैं। गहलोत ने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की बात का समर्थन करता हूं कि समय पर इलाज होने से मरीज की जान बच सकती है।

गहलोत ने ट्वीट में कहा कि राजस्थान समेत देशभर में संक्रमित व्यक्ति लक्षण दिखने के बावजूद देरी से अस्पताल आते हैं जिससे मृत्यु की संख्या बढ़ती है। मैं आमजन से अपील करता हूं कि लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल जाकर इलाज लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया है कि दोनों राज्यों की सीमाओं पर स्थित गांवों में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले कोरोना सिर्फ शहरों तक सीमित माना गया था लेकिन अब ग्रामीण इलाकों में भी इसका गंभीर असर दिख रहा है। राजस्थान में अभी गांव सुरक्षित हैं, ऐसे में वहां की स्थिति से सबक लेना चाहिए। साथ ही कहा कि प्रदेश में बेहतर निगरानी करके राज्य सरकार शहरों में कोरोना पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि कोरोना टीका लगने का लाभ यह होता है कि टीकाकरण के बाद भी यदि कोरोना हो जाता है तो मरीज की स्थिति गंभीर नहीं होती है एवं मृत्यु की आंशका नहीं के बराबर हो जाती है इसलिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें