फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'राइट टू हेल्थ' वाला पहला प्रदेश बनने पर सीएम ने जारी किया वीडियो, देशभर में लागू करने की अपील

Wed, 05 Apr 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

'राइट टू हेल्थ' वाला पहला प्रदेश बनने की खुशी पर सीएम अशोक गहलोत ने जारी किया वीडियो। बिल को नजीर बताते हुए उन्होंने इसे देशभर में लागू करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइट टू हेल्थ बिल का विरोध, इलाज के लिए भटकते मरीजों की परेशानी और प्रदेश भर के डॉक्टरों की 17 दिन की हड़ताल के बाद सहमति से राजस्थान में लागू हुए 'राइट टू हेल्थ बिल' की खुशी प्रदेश सरकार के लिए काफी महत्व रखती है। ऐसे समय में जब प्रदेश में चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाने में लगी हुई हैं, उस समय ये बिल प्रदेश सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार की इस खुशी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सरकार ने अब इस बिल को पूरे देश के लिए नजीर बताते हुए इसे लागू करने की बात अपने ट्विटर हैंडल में एक वीडियो जारी करके कही है। ट्विटर पर वीडियो देखने के बाद पूरे देश में राजस्थान में के इस कदम की सराहना हो रही है। अब सीएम गहलोत ने कहा है कि इसको पूरे देश को अपनाना चाहिए। उन्होंने इसको राजनीति से अलग रखते हुए अपील की है कि अन्य राज्यों को राजनीतिक विरोध से परे हर जिंदगी को बचाने के लिए इसे लागू करने पर विचार करना चाहिए। 
 

उन्होंने जो वीडियो ट्वीट किया है उसके साथ संदेश में उन्होंने लिखा है कि राजस्थान बना देश का पहला 'राइट टू हेल्थ' वाला प्रदेश...देखिये क्यों अपनाए इसे पूरा देश। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे समय पर इलाज न मिल पाने के कारण लोगों ने अपनों को खो दिया और पैसों के अभाव में किस तरह लोग लाचार नजर आए। इस ट्वीट को 3000 बार से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। लोग इस वीडियो का पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें