फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री के बगल में बैठ सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढा लेते रहे खर्राटे, वीडियो वायरल

Tue, 27 Dec 2022 09:17 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर सरकार के विकास कार्य बताने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। इसी कार्यक्रम में संयम लोढा सोते हुए नजर आए।
विज्ञापन
सोते हुए संयम लोढा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा का एक वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में संयम लोढ़ा एक मीटिंग के दौरान सोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने लोढ़ा की चुटकी ली है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर सरकार के विकास कार्य बताने के लिए कार्यक्रम रखा गया था। सिरोही जिला प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी सरकार के चार साल के विकास कार्यों को गिना रहे थे। सीएम गहलोत के सलाहकार और विधायक संयम लोढ़ा महेंद्र चौधरी के बगल में ही बैठे थे। कार्यक्रम के दौरान ही उन्हें नींद आ गई। वो मंत्री के बगल में बैठकर आराम से खर्राटे लेते रहे।


कुछ समय बाद विधायक संयम लोढ़ा को जगाया गया लेकिन तब तक किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि ‘राजस्थान को मॉडल स्टेट बनाने के बाद थक कर सोते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार विधायक, संयम लोढ़ा जी’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें