फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर बना अपराधी, पुलिस को लूटकर हो गया था फरार

Sun, 28 Jan 2018 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस जवानों से मारपीट करने के बाद चेतक वाहन को लूटने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से सिविल इंजीनियर है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट से जुड़ा है। यहां बीती एक जनवरी को झंवर थाना क्षेत्र से कुछ बदमाश गश्त कर रही पुलिस जीप चेतक को लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने जीप में सवाल पुलिस जवानों से मारपीट भी की थी। जिसके बाद पुलिस ने बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के पोशल गांव निवासी नवाब खां को गिरफ्तार किया है। नवाब खां ने ये वारदात भैराराम जाट, लक्ष्मण पारीक, प्रकाश पुरी, महिपाल बिश्नोई, कालू उर्फ हनुमान बिश्नोई, मनीष बिश्नोई के साथ मिलकर की थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी नवाब खां ने बताया कि तस्करी करने की योजना बनाई थी, लेकिन जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर उनकी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। सूचना पर झंवर थाना पुलिस की चेतक लेकर कांस्टेबल रामपाल और चालक मग सिंह मौके पर पहुंचे। यहां आरोपियों ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट की और जीप लूटकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को बाड़मेर के पादरुफाटा के पास सुनसान इलाके में झाड़ियों में छोड़ दिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर मुख्य आरोपी नवाब खां को गिरफ्तार कर लिया। अब अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आया नवाब खां सिविल इंजीनियर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें