फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID IB Constable Recruitment: अनुपस्थित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 20 से 23 दिसंबर तक

Mon, 19 Dec 2022 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीआईडी आईबी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों तथा दस्तावेज में कमी की वजह से अनुपस्थित दर्ज किए गए अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 20 से 23 दिसंबर तक इंटेलिजेंस प्रशिक्षण अकादमी जयपुर में किया जा रहा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईडी आईबी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों तथा दस्तावेज में कमी की वजह से अनुपस्थित दर्ज किए गए अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक इंटेलिजेंस प्रशिक्षण अकादमी जयपुर में किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आसूचना अभिजीत सिंह ने बताया, कांस्टेबल भर्ती 2021 में सीआईडी आईबी जयपुर में चयनित कांस्टेबल सामान्य के 206, चालक के 34 एवं खेल कोटा के छह अभ्यर्थियों को वरिष्ठता क्रम में 12 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पूर्व में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इंटेलिजेंस प्रतिशत अकादमी जयपुर में बुलाया गया था।

बता दें कि नियत की गई इन तिथियों पर अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों एवं दस्तावेजों में कमी के कारण अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अब सम्पूर्ण दस्तावेज सहित 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थी बंद पत्र परिशिष्ट-द को भी आवश्यक रूप से प्रमाणित करवा निर्धारित तिथि पर साथ में लाए।
विज्ञापन


एसपी सिंह ने बताया कि निर्धारित की गई इन तिथि के पश्चात उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी देरी से नियुक्ति के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें