मंदिर प्रसादी ग्रहण करने जा रहे यात्रियों से भरी एक निजी बस 11 केवी की लाइन को छू गई। इसकी चपेट में आने से करीब चालीस लोग झुलस गए और एक जने की मौत हो गई।
ये हादसा राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हुआ है। इस हादसे का शिकार बने सभी बस यात्री भीलवाड़ा जिले के गांव बाबलास के रहने वाले हैं। ये सभी सेलानिया भैंरू जी के मंदिर रात्रि जागरण और प्रसादी ग्रहण के लिए जा रहे थे।
इस दौरान गंगरार के पास बस 11 केवी बिजली की लाइन से छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया और चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कई लोग झुलस गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।