फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता रोते हुए बोला- स्कूल में मेरी बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है, मचा हड़कंप

Fri, 15 Sep 2017 11:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास और हत्या के मामले ने देशभर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन



ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बाड़मेर में सामने आया है। शहर के केन्द्रीय विद्यालय जालीपा में एक मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छह वर्षीय मासूम ने एक दिन पूर्व अपने परिजनों को गुप्तांग में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसके परिजन उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक में बच्ची की जांच की, तो सामने आया है कि गुप्तांग में आई चोटें असामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सं​दिग्धों से हो रही है पूछताछ

फाइल फोटो।
इसके बाद इस घटना की जानकारी शहर पुलिस को दी गई। वहीं मासूम बच्ची के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस रोत हुए बोल रहा है कि मेरी बच्ची के साथ स्कूल में जरूर कुछ गलत हुआ है।

इधर, मासूम बहुत डरी हुई है और किसी को कुछ नहीं बता रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्कूल के लोगों के पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

शुक्रवार रात तीन बजे तक जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलक्टर मामले की जानकारी लेते रहे। वहीं स्कूल में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें