गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास और हत्या के मामले ने देशभर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बाड़मेर में सामने आया है। शहर के केन्द्रीय विद्यालय जालीपा में एक मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छह वर्षीय मासूम ने एक दिन पूर्व अपने परिजनों को गुप्तांग में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उसके परिजन उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक में बच्ची की जांच की, तो सामने आया है कि गुप्तांग में आई चोटें असामान्य हैं।