कहते हैं कि काल का कोई समय नहीं होता। ऐसा ही आज एक छह साल की मासूम के साथ हुआ। घर बैठे ही मौत उसे साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना इलाके में संजय नगर ग्राम पंचायत के ढुढानिया गांव में बारिश के चलते सुनाराम गुर्जर के मकान की दीवार भरभराकर गिर गया। इससे छह साल की बालिका अन्नु की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। साथ ही, अन्नु की दो बहनें बरखा व अनिता और चाचा सचिन घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना अस्पताल रैफर किया गया है। उधर, सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।