फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम से 500 मीटर दूर महिला से लूटी चैन

Sun, 14 May 2017 04:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस का नारा 'आमजन में विश्वास,अपराधियों में डर' एक बार फिर से उल्टा साबित हो गया। कोटा के महावीर नगर और किशोरपुरा इलाकों में चेन तोड़ने की दो अलग अलग वारदातों ने पुलिस की अपराध पर लगाम कसे जाने के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन


घटना के अनुसार शनिवार को महावीर नगर इलाके के वसंत विहार निवासी 53 वर्षीय पुष्पा जैन की पुलिस कंट्रोल रूम वाली सड़क पर पीछे से आए बदमाशों ने चैन तोड़ कर भाग गए। घटनास्थल से कंट्रोल रूम की दूरी महज 500 मीटर ही थी।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बाइक पर बैठकर आए चेन लुटेरे ने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी जिसका रंग सांवला था वहीं उसकी बाइक पर कोई नंबर भी नहीं था। 
विज्ञापन


दूसरा मामला केशवपुरा का है जहां अपने पति के साथ मंदिर से लौट रही महिला की बदमाश चैन तोड़ ले गए। टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली सुशीला खंडेलवाल अपने पति के साथ स्कूटी पर बैठकर स्थानीय बांके बिहारी मंदिर दर्शन को गई थी कि तभी मंदिर से लौटते समय उनकी स्कूटी के पीछे आए दो बदमाश सुशीला के गले से दो तोले की चैन तोड़ ले गए वहीं बदमाशों द्वारा गले पर झपट्टा मारने से स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों दंपति गिरते गिरते बचे। 

इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने हर बार की तरह मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया है लेकिन गौर करें तो इस हफ्ते इन दोनों मामलों को जोड़कर कोटा शहर में चेन स्नैचिंग का यह चौथा मामला है वहीं पुलिस के हाथ अब तक एक भी चेन स्नैचर नहीं लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें