केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। इससे पहले भी कई बार वे अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
जोधपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हिंदू-मुस्लिम एक ही पूर्वज की औलाद हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बाबर की औलाद नहीं हिंदू हैं दोनों के पूर्वज एक हैं। इसके बाद वे पाली रवाना हो गए। गिरिराज सिंह ने फिल्म पद्मावती के बारे में कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ मंजूर नहीं की जा सकती।