फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंडिकेट बैंक घोटाला: सीबीआई ने जयपुर, अजमेर में छापे मारे

Sat, 25 Mar 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विश्वभारती यूनिवर्सिटी के वीसी के ऑफिस और घर पर सीबीआई ने छापा मारा - फोटो : PTI
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक में करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम ने जयपुर और अजमेर में छापे मारे। शनिवार को हुई इस कार्रवाई से हडकम्प मच गया। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला सिंडिकेट बैंक में करीब 259 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़ा है। सीबीआई की टीम ने जयपुर में कई नामी उद्योगपतियों के यहां छापामार कार्रवाई शुरू की। इनमें बैंक के एजीएम एके तिवारी और आदर्श मनचंदा, चीफ मैनेजर देशराज मीणा व संतोष गुप्ता, वर्ल्ड ट्रैड पार्क के मालिक अनूप भरतरिया, सीए भरत बंब, बिल्डर शंकर खंडेलवाल,  वीनित जैन, पुनीत जैन और पवित्र कोठारी के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई फर्जी दस्तावेजों से बैंक को नुकसान पहुंचाने के चलते की गई है। अब सीबीआई ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजमेर में सीबीआई ने छापामार कार्रवाई जयपुर रोड़ स्थित समृद्धि बिल्डर्स के यहां पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें