राजधानी जयपुर स्थित जयपुरिया अस्पताल में छह करोड़ रुपए खर्च कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इस अस्पताल की क्षमता को 500 बिस्तर का किया जाएगा। अभी इसकी क्षमता 380 बिस्तर की है।
यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को जयपुरिया अस्पताल में बीमार नवजात शिशुओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधा देने के लिए 16 बिस्तर क्षमता वाली स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में जयपुरिया अस्पताल की बिस्तर क्षमता 100 थी, जिसे बढ़ाकर 380 किया गया है एवं इस वर्ष के अंत तक इसे बढ़ाकर 500 कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां करीब छह करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस राशि से यहां एक अतिरिक्त मंजिल का भी निर्माण कराया जाएगा।
सराफ ने बताया कि जयपुरिया चिकित्सालय में छह करोड़ रुपए की लागत से एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चिकित्सालय में पीपीपी मोड पर 20 करोड़ रुपए की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक के चेहरे पर मुस्कान देखने के साथ ही प्रदेश का हैप्पी इंडेक्स बढ़ाना चाहती हैं।