फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधर निकलेंगे नतीजे और इधर आज होगा मतदान

Mon, 04 Sep 2017 12:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में मतदान के दौरान छात्र छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान छात्रसंघ के नतीजों के बीच राजस्थान के उदयपुर जिले में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज मतदान किया जा रहा है। उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के चलते पूरे संभाग में छात्र संघ चुनाव की तिथि बदल दी गई थी। जिसके चलते सोमवार को उदयपुर सहित पूरे संभाग में छात्र संघ चुनाव हो रहे है।
विज्ञापन


संभाग के सबसे बड़े मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में पूरे प्रदेश के नेताओं की नजर रहती है। ऐसे में इस बार एबीवीपी ओर एनएसयूआई की सीधी टक्कर होने से छात्रसंघ चुनाव अहम हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

ये प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य

राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2017 - फोटो : amar ujala
सुखाड़िया विश्वविद्यालय के केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की ओर से भवानीशंकर बोरीवाल व एनएसयूआई से रौनक गर्ग भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के बाहर छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम सीमा पर देखा जा सकता है।

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के चार संघटक महाविद्यालयों में कुल दस हजार चार सौ से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महाविद्यालयों के बाहर माहौल खराब नहीं हो इसके लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है लेकिन छात्र छात्राओं के उत्साह के आगे पुलिस भी बेबस नजर आ रही है।

पुलिस को छात्र-छात्राओं को वहां से हटाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह भी है कि दोनों प्रत्याशी कामर्स कॉलेज से होने से कॉमर्स के बाहर अन्य महाविद्यालयों के मुकाबले अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें