कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
जिंदगी एक दौड़ की तरह है, इसे जीतने के लिए हर संभव प्रयास होने चाहिए। यह कहना है महर्षि अरविंद ग्रुप आफ कालेज के निदेशक संजय पराशर का। वे संस्थान के तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम औरा 2017 के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि संस्थानों में जब विद्यार्थियों को एक मंच मिलता है, तो उनकी प्रतिभा में निखार आता है। जिंदगी एक दौड़ की तरह है, इसे जीतने के लिए हर संभव प्रयास होने चाहिए। उसी तरह आप जो भी कोर्स कर रहे हैं, पूरी मेहनत से उसमें मुकाम बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बाद ही आपका परिवार समाज आप पर गर्व महसूस कर सकेगा। कार्यक्रम में तीन दिनों तक चलने वाली रंगारंग प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई।
औरा की संचालिका गार्गी पाराशर ने बताया कि तीन दिन चलने वाले औरा 2017 में कई संस्थानों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं । औरा 2017 के पहला दिन सोक्ट पंच, रोबोटिक्स, मेहंदी कोड स्मिथ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा ।