आपस में लड़ाई के बाद सस्पेंड किए गए राजस्थान विश्व विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के सह आचार्य महिपाल सिहाग पूरी रात विश्वविद्यालय परिसर में वीसी सेकेट्रेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी।
सिहाग को विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया था। उन पर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष जेपी जाट के साथ मारपीट करने का आरोप है। 21 अप्रेल को सीसीटी डिपार्टमेंट में भूगोल विभाग की बोर्ड आफ स्टडीज की मीटिंग में सिहाग और जाट भिड़ गए थे। जाट का आरोप है कि महिपाल सिहाग ने उन पर चाकू से वार किया।
दूसरी तरफ सिहाग विवि की कार्रवाई को एकतरफा बता रहे है। प्रशासन ने उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिस बैठक में यह घटना हुई उसमें मेरी पत्नी व दूसरे शिक्षक भी थे। हमने मामला दर्ज करवाया है, वहां हमने गवाही करवाई है। विवि प्रशासन ने बिना हमसे बात किए, हमारा पक्ष जाने निलंबन कर दिया और 20 साल की साख पर सवाल खड़े कर दिए।