सेमिनार में दक्षिण कोरिया के राजदूत चो. ह्यून
- फोटो : अमर उजाला
भारत और कोरिया के बीच आर्थिक सम्बन्ध मजबूत हो रहे हैं। कोरिया की कम्पनी भारत में निवेश कर रही है, जिससे भारतीयों को रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं, यह कहना था दक्षिण कोरिया के राजदूत चो. ह्यून का। वे राजस्थान विवि के दक्षिण एशिया अध्ययन केन्द्र में एक कार्यक्रम में अपने विचार रख रहे थे।
उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में भी कोरियन कम्पनी भारतीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही आर्थिक, राजनैतिक सामरिक साझेदारी को बढावा दे रही है। भारत व कोरिया सामरिक दोस्त है। दूसरी तरफ कोरिया का जापान के साथ ऐतिहासिक नजरिए अच्छा अनुभव नही हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-दक्षिण कोरिया के बीच हजारों साल से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामरिक सम्बन्ध है। ऐसे में दोनों देशों के जन सामान्य को भी संबंधों को बढ़ावा देना चाहिए। इससे राजनीतिक और आधिकारिक रिश्तों के साथ ही जन सामान्य भी एक दूसरे से जुड़ सके। इसके लिए भारत व दक्षिण कोरिया के विदेशी राजदूतों को एक दूसरे देशों के पर्यटन को बढावा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में केंद्र निदेशक डा.शशि उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद थे।