राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा फॉर्म जमा करवाने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। प्रदेश के सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में परीक्षा आवेदन जमा करवाने के लिए लेट फीस के साथ 12 दिसंबर की तिथि तय की गई थी। इसके बाद छात्रों की ओर से मांग की गई थी कि इस तिथि को बढ़ाया जाए। बड़ी संख्या में छात्र आवेदन नहीं कर पाए हैं।
इसके बाद छात्रों की परेशानी को देखते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस तिथि को आठ दिन और बढ़ा दिया है। अब सौ रुपए लेट फीस के साथ बीस दिसंबर तक परीक्षा आवेदन जमा करवाए जा सकेंगे।