राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के चलते परीक्षा टाइमटेबल में बदलाव किया गया है।
यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक बीए एलएलबी कोर्स की परीक्षा आठ जनवरी को होनी थी। इस परीक्षा को विवि के स्थापना दिवस प्रोग्राम के कारण स्थगित कर दिया गया है।
इस परीक्षा के लिए अब 12 जनवरी को तिथि तय की गई है। इस दिन समय और परीक्षा केंद्र वही रहेगा जो पहले तय किया गया था, बस तिथि बदल गई है।