फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन, विरोध में खाई सूखी रोटी और प्याज

Tue, 25 Apr 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजमेर के मेयो कॉलेज में मंगलवार सुबह कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों ने प्रदर्शन के लिए अनूठा तरीका अपनाया। कॉलेज के मुख्यद्वार के बाहर इन्होंने प्याज और सूखी रोटी खाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


मेयो कॉलेज की स्टॉफ एसोसिएशन के आह्वान पर पिछले 112 दिन से कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर बैठकर प्याज और सूखी रोटी खाकर अपनी दयनीयता का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहरवासियों से उनके आंदोलन में जुड़ने की अपील की। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के महामंत्री कैलाश सिंह चौहान ने कहा कि मेयो के अधिकारी कर्मचारियों की मांगें नहीं मान रहे, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें