फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चरणों में यूं ले सकेंगे पीजी के प्रवेश पत्र

Sun, 19 Mar 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान विवि में होने वाली स्नातकोत्तर परीक्षाओं के प्रवेश पत्र रविवार से विद्यार्थियों को ऑनलाइन मिल सकेंगे।
विज्ञापन


विवि से मिली जानकारी के मुताबिक शाम तक ये प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। इस बार खास बात यह रहेगी कि ये प्रवेश पत्र दो बार में अपलोड किए जाएंगे। इसका कारण यह है कि इस बार परीक्षा का टाइम टेबल भी दो चरणों में जारी किया गया है। इसी के चलते प्रवेश पत्र भी दो चरणों में दिए जाएंगे। जहां तक बात स्नातकोत्तर परीक्षा की है, इस बार यह परीक्षा दो चरणों में की जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्नातकोत्तर स्तर पर कुछ विषय मल्टीपल होते हैं, इसी के चलते स्टूडेंट्स की सुविधा को देखते हुए दो स्तर की व्यवस्था की गई है। इसी को देखते हुए प्रवेश पत्रों की भी दो चरणों की व्यवस्था अपनाई गई है। व्यवस्था के तहत पहला चरण 23 मार्च से शुरू होगा, जिसके प्रवेश पत्र रविवार से मिलने शुरू हो जाएंगे वहीं दूसरा चरण 6 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके प्रवेश पत्र 2 अप्रेल से मिलने लगेंगे। ये प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट www.uniraj.ac.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें