राजस्थान विवि प्रशासन ने शुक्रवार को स्नातकोत्तर परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया। इस टाइम टेबल की मानें तो पीजी के एग्जाम 23 मार्च से शुरू होंगे और 15 मई तक चलेंगे। विवि प्रशासन के मुताबिक स्नातकोत्तर परीक्षा में नियमित व स्वयंपाठी विद्यार्थियों की संख्या करीब ढ़ाई लाख है। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थिंयों की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
परीक्षाओं का टाइम टेबल विवि ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस टाइम टेबल के मुताबिक स्नातकोत्तर परीक्षा तीन पारियों में होगी। परीक्षा सुबह सात से दस, दूसरी पारी की परीक्षा ग्यारह से दो बजे तक और तृतीय पारी की परीक्षा दोपहर तीन से छह बजे तक होगी। गौरतलब है कि राजस्थान विवि की स्नातक परीक्षाएं भी हाल ही में 8 मार्च से शुरू हुई है, ये परीक्षाएं 31 मई तक चलेंगी।